शाहबाद डेयरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में ₹39.76 लाख की ब्लाइंड लूट का खुलासा, 100% रकम बरामद

नई दिल्ली, 22 जनवरी 2026।
आउटर-नॉर्थ जिला पुलिस की शाहबाद डेयरी थाना टीम ने महज 48 घंटे के भीतर ₹39.76 लाख की सनसनीखेज “ब्लाइंड” लूट की गुत्थी सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई पूरी रकम की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

20 जनवरी 2026 को दर्ज इस मामले में पीड़ित से हथियार के बल पर लगभग 40 लाख रुपये नकद लूट लिए गए थे। शुरुआत में कोई ठोस सुराग न होने के कारण यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। लेकिन शाहबाद डेयरी पुलिस ने आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गुप्त सूचना तंत्र के सहारे जांच को तेज़ी से आगे बढ़ाया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह लूट किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि पीड़ित के करीबी लोगों की साजिश के तहत अंजाम दी गई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस पूरे षड्यंत्र के मास्टरमाइंड अमित अग्रवाल उर्फ सोनू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में गाड़ी चालक सुरेंद्र सिंह, स्कूटी से लूट को अंजाम देने वाला वीरेंद्र कुमार उर्फ बॉबी और उसका साथी पवन शर्मा शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से पूरी लूटी गई रकम ₹39.76 लाख, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और स्कूटी, नकदी से भरा बैग तथा पीड़ित के सभी जरूरी दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।

डीसीपी आउटर नॉर्थ जिला हरेश्वर स्वामी, आईपीएस ने इस सफलता को शाहबाद डेयरी पुलिस की सतर्कता, पेशेवर दक्षता और टीमवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत रिकवरी यह संदेश देती है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी से साजिश रचें, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ