सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता का सख्त संदेश: बड़े प्रोजेक्ट्स पर सीधी निगरानी, ‘दिल्ली मित्र’ से तेज होगा शिकायत निपटान

नई दिल्ली, 22 जनवरी 2026।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासन को साफ शब्दों में निर्देश दिए कि अब योजनाएं कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उनके नतीजे जमीन पर दिखने चाहिए। बैठक में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जानकारी एक सप्ताह के भीतर ‘सीएम-प्रगति’ पोर्टल पर अपडेट करने के आदेश दिए गए, ताकि बड़े प्रोजेक्ट्स की सीधी निगरानी और समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विभाग अपने पोर्टल पर विकास कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अपडेट करे, जिससे शासन में पारदर्शिता बनी रहे और जनता को सही स्थिति की जानकारी मिल सके। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को तय समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित सभी विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम ने ‘दिल्ली मित्र’ पोर्टल को लेकर भी अहम निर्देश दिए और कहा कि यह प्लेटफॉर्म सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगा। इसके जरिए शिकायतों का निपटान पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद होगा। उन्होंने तकनीकी तैयारियां, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और सभी विभागों के एकीकरण का काम शीघ्र पूरा करने को कहा, ताकि पोर्टल को बिना देरी जनता के लिए लॉन्च किया जा सके।

गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं पर अभी से पूरी तैयारी के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले महीनों में नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दो टूक कहा कि दिल्ली सरकार ‘परिणाम आधारित प्रशासन’ के रास्ते पर चल रही है, जहां योजनाओं का असर कागजों में नहीं, बल्कि हर गली और हर मोहल्ले में दिखाई देगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन