सोशल मीडिया पर निवेश का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी, इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़

दिल्ली के उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए भोले-भाले लोगों को 100% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है।

फराशखाना इलाके की एक महिला ने साइबर थाना उत्तर में शिकायत दी थी कि उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा जिसमें निवेश पर 100% गारंटीड रिटर्न देने का दावा किया गया था। निवेश की प्रक्रिया के नाम पर महिला को टेलीग्राम चैनल पर जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में कई किश्तों में पैसा डलवाया गया। निवेश, अकाउंट वेरिफिकेशन, जीएसटी और पेमेंट करेक्शन के नाम पर उससे 1.23 लाख रुपये ऐंठ लिए गए, लेकिन मुनाफा देने के बजाय आरोपी गायब हो गए।

शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर रोहित गहलोत, एसीपी हेमंत मिश्रा के निर्देशन में एसआई तसवीर माथुर, एएसआई संदीप और एचसी विनीत की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि इस जालसाजी में ठगी के पैसों को ‘म्यूल अकाउंट्स’ के जरिये इधर-उधर भेजा जा रहा था। पुलिस ने सबसे पहले गाजियाबाद से अंशुमान नाथ को पकड़ा जिसने अपना कोटक बैंक अकाउंट ठगी के लिए गिरोह को दिया था।

अंशुमान की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी ध्रुव अग्रवाल को भी गाजियाबाद से पकड़ा। पूछताछ में ध्रुव ने यथार्थ बंसल का नाम बताया जो पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने फिर यूपी के कासगंज में छापा मारकर यथार्थ बंसल और उसके चार साथी गौरव वर्मा, आदर्श कुमार, राहुल उर्फ हरदेव और कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान इनसे 11 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 1 बैंक पासबुक और 1.39 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में सभी ने कबूल किया कि सोशल मीडिया पर झांसा देकर लोगों से पैसे मंगवाए जाते थे और फिर म्यूल अकाउंट्स के जरिये रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली जाती थी। इसके बदले में गैंग के सदस्य कमीशन पाते थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने टेक्नोलॉजी और फर्जी सिम, एटीएम कार्ड के सहारे लंबे समय तक ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के लालच भरे विज्ञापनों से बचें और किसी भी निवेश के पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’