“स्वाभिमान” की शुरुआत: दिल्ली पुलिस ने SPUWAC में लॉन्च की जेंडर इन्क्लूसिव और पीरियड फ्रेंडली वर्कप्लेस पहल

नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026।
दिल्ली पुलिस ने आज SPUWAC परिसर, नानकपुरा में “स्वाभिमान” नामक जेंडर इन्क्लूसिव वर्कप्लेस पहल की शुरुआत कर कार्यस्थलों को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया। यह पहल विशेष रूप से पुलिस स्टेशनों और महिला-केंद्रित इकाइयों को जेंडर सेंसिटिव बनाने पर केंद्रित है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अजय चौधरी, आईपीएस, विशेष आयुक्त पुलिस (विजिलेंस एवं SPUWAC), दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि और SPUWAC का स्टाफ मौजूद रहा। “स्वाभिमान” की थीम “दिल्ली के सभी पुलिस थानों को जेंडर सेंसिटिव बनाना” रखी गई है, जिसका उद्देश्य पुलिस कार्यस्थलों में समावेशिता, गरिमा और मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं को सशक्त करना है।

यह पहल दिल्ली पुलिस और पब्लिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है, जिसका नेतृत्व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री के. जी. बालकृष्णन कर रहे हैं। इस अभियान में व्योमिनी सोशल फाउंडेशन की संस्थापक सुश्री प्राची कौशिक की अहम भूमिका है। यह साझेदारी संस्थागत समर्थन, कानूनी दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता को एक मंच पर लाकर जेंडर सेंसिटिविटी को स्थायी और संरचित रूप देने का प्रयास है।

अपने संबोधन में श्री अजय चौधरी, आईपीएस ने कहा कि जेंडर-इन्क्लूसिव इंफ्रास्ट्रक्चर और संवेदनशीलता किसी भी संगठन की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता को मजबूत करती है। “स्वाभिमान” जैसी पहल पुलिस तंत्र में सम्मान, विश्वास और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता को एक बुनियादी आवश्यकता और कार्यस्थल की गरिमा का अहम हिस्सा बताया गया। SPUWAC नानकपुरा की प्रभारी, सुश्री अंजिता चेप्याला, आईपीएस ने कहा कि पीरियड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन बनाकर दिल्ली पुलिस महिला कर्मियों की वास्तविक जरूरतों को स्वीकार कर रही है। यह कदम उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

वहीं व्योमिनी सोशल एंटरप्राइज की संस्थापक सुश्री प्राची कौशिक ने कहा कि “स्वाभिमान” का उद्देश्य केवल मशीनें लगाना नहीं, बल्कि कार्यस्थलों पर मासिक धर्म से जुड़ी बातचीत को सामान्य बनाना है। पुलिस स्टेशन जैसे व्यस्त और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षित और गरिमापूर्ण सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है, और यह पहल उसी दिशा में एक स्थायी बदलाव लाने का प्रयास है।

“स्वाभिमान” पहल के साथ दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि वह ऐसे कार्यस्थलों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिल सकें। यह पहल न केवल महिला पुलिस कर्मियों के लिए, बल्कि पूरे पुलिस तंत्र को अधिक संवेदनशील, सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ट्रांस-यमुना इलाके में सक्रिय अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए तीन और अहम आरोपियों को…

    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर इलाके से दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 12, 2026
    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 12, 2026
    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    एससी/एसटी बस्तियों को 85 करोड़ की सौगात: 146 परियोजनाओं को मंजूरी, 9 का लोकार्पण और 64 का शिलान्यास

    • By Leema
    • February 12, 2026
    एससी/एसटी बस्तियों को 85 करोड़ की सौगात: 146 परियोजनाओं को मंजूरी, 9 का लोकार्पण और 64 का शिलान्यास

    दिल्ली के कारीगरों के लिए नई उड़ान: ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ से मिलेगा ग्लोबल बाजार और सम्मानजनक आजीविका

    • By Leema
    • February 12, 2026
    दिल्ली के कारीगरों के लिए नई उड़ान: ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ से मिलेगा ग्लोबल बाजार और सम्मानजनक आजीविका

    सब्जी बेचने जा रहे युवक से स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, छीना गया मोबाइल बरामद

    • By Leema
    • February 12, 2026
    सब्जी बेचने जा रहे युवक से स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, छीना गया मोबाइल बरामद

    गाजीपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

    • By Leema
    • February 12, 2026
    गाजीपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर