उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं एमसीडी कर्मियों की रसोइयां, 251 परिवारों को मिला निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हा

नई दिल्ली, 16 जनवरी।
दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक भव्य सम्मान एवं वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एमसीडी के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के 251 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर और चूल्हे वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह की उपस्थिति में लाभार्थियों को यह सुविधाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मियों और उनके परिवारजनों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्षा श्रीमती सत्या शर्मा, पर्यावरण प्रबंधन समिति के चेयरमैन श्री संदीप कपूर, शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा, पूर्व महापौर श्री अवतार सिंह, उज्ज्वला योजना के संयोजक श्री राकेश प्रजापति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। यह योजना केवल एक गैस कनेक्शन नहीं, बल्कि महिलाओं को धुएं से मुक्त, सुरक्षित और स्वच्छ जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पहले बरसात के मौसम में और लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाते समय महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। धुएं से आंखों और फेफड़ों को नुकसान होता था, लेकिन उज्ज्वला योजना ने इस समस्या को काफी हद तक समाप्त कर दिया है।

डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, मजदूर, किसान और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और उज्ज्वला योजना इसका जीवंत उदाहरण है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बीते बारह वर्षों में देश ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए स्वच्छ ईंधन जैसी योजनाएं लागू कीं, जिससे आज करोड़ों महिलाएं सुरक्षित और स्वच्छ रसोई में खाना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली के संकल्प को पूरा करने में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का बहुत बड़ा योगदान है।

श्री सचदेवा ने कहा कि किसी भी देश का विकास घर की रसोई से शुरू होता है। दशकों तक गरीब परिवारों की महिलाएं धुएं भरे चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर रहीं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हुईं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें इस अभिशाप से मुक्ति दिलाई है और सम्मानजनक जीवन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नगर निगम के 251 कर्मचारियों के परिवारों को गैस सिलेंडर और चूल्हे प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नगर निगम दिल्ली की महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह पहल कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण है।

कार्यक्रम के संयोजकों श्री संदीप कपूर और श्री योगेश वर्मा ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य सुधरा है, बल्कि समय की भी बचत हुई है और उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बना है। उन्होंने कहा कि यह योजना भाजपा सरकार की गरीब और वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाती है, जहां सरकार योजनाओं को कागजों से निकालकर सीधे ज़मीन पर उतार रही है।

समारोह के अंत में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। उज्ज्वला योजना के माध्यम से उनके घरों की रसोइयों में सिर्फ गैस नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मसम्मान की नई रोशनी पहुंची है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व