हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

राजधानी में अपराध पर लगाम कसने और जांच को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली पुलीस की क्राइम ब्रांच ने एक अहम पहल की है। पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में 458 वरिष्ठ अधिकारियों को आधुनिक डिजिटल टूल्स और फॉरेंसिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को हाईटेक जांच, डिजिटल पोर्टल्स के उपयोग और फॉरेंसिक साक्ष्यों के सही संग्रह व संरक्षण के लिए तैयार करना था। इस सत्र का संचालन विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न एजेंसियों के विशेषज्ञों ने अधिकारियों को आधुनिक जांच प्रणाली से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। इसमें NATGRID, FSL रोहिणी, C-DOT, ANTF और CCTNS जैसे प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल, मोबाइल ट्रैकिंग, IMEI ब्लॉकिंग, NDPS मामलों की जांच और MCOCA केस की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों को यह भी बताया गया कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपराधियों की जानकारी, केस ट्रैकिंग और अलर्ट सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे जांच की गति और सटीकता दोनों बढ़ें।

क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने इस पहल को पुलिसिंग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया और कहा कि इससे भविष्य में अपराध जांच और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी