एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर सजा बिहार मंडप, आगंतुकों की बढ़ी भीड़

नई दिल्ली, 26 नवम्बर 2025:
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पार्टनर स्टेट बिहार के पवेलियन ने आज खास पहचान बनाई, जब बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने यहां पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का परिभ्रमण किया और कलाकारों की रचनात्मकता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार का ग्रामीण हुनर अब वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बना रहा है और बिहार पवेलियन “मिनी बिहार” की तरह राज्य की संस्कृति, परंपरा और कला की झलक प्रस्तुत कर रहा है।

पवेलियन का मुख्य द्वार इस बार सीतामढ़ी के प्रस्तावित पुनौराधाम सीतामाता मंदिर के भव्य स्वरूप में सजाया गया है, जबकि बगल में पावापुरी मंदिर की झलक भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। पूरा मंडप ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम के अनुरूप मिथिला, मंजूषा और टिकुली जैसी पारंपरिक पेंटिंग्स से सजाया गया है, जो बिहार की कला को जीवंत रूप देती हैं।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि मिथिला पेंटिंग, भागलपुरी सिल्क, खादी, मखाना और सत्तू जैसे उत्पाद आज वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। उन्होंने उद्योग विभाग की ओर से यह भी आश्वासन दिया कि हस्तकरघा और हैंडलूम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे और स्टॉल संचालकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

बिहार पवेलियन के सेंटर हॉल में बिहार संग्रहालय द्वारा प्रदर्शित लोक एवं समकालीन कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियाँ विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। वहीं हेंडलूम, हेंडीक्राफ्ट, जीविका दीदी, खादी और अन्य स्टॉलों पर बाबन बूटी, भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग और टिकुली आर्ट जैसे पारंपरिक उत्पादों की बिक्री हो रही है, जिन्हें आगंतुकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

फूड कोर्ट में ‘दीदी की रसोई’ बिहार के पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद से लोगों का दिल जीत रही है। हर साल की तरह इस बार भी बिहार मंडप अपनी अनोखी डिजाइन, सांस्कृतिक प्रस्तुति और कला की खूबसूरती से मेले का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार