ऑपरेशन मिलाप: लापता नाबालिग लड़का-लड़की सुरक्षित परिवार से मिले

दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लापता नाबालिग बच्चों को ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों से मिला दिया। ऑपरेशन मिलाप के तहत 17 वर्षीय एक लड़का और एक लड़की को तलाशने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई थी।

30 मार्च को वसंत कुंज साउथ थाने में एक 17 वर्षीय लड़के के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी, जबकि 31 मार्च को बाबा हरिदास नगर थाने में 17 वर्षीय लड़की के गायब होने की रिपोर्ट आई। दोनों मामलों में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

टीम ने परिवार और दोस्तों से संपर्क किया, गुप्त सूत्रों को सक्रिय किया और तकनीकी जांच शुरू की। कई पुलिस स्टेशनों और संस्थानों के साथ जानकारी साझा की गई, जिसके बाद ब्रिजवासन पार्क, नजफगढ़ से लापता लड़के को खोज निकाला गया। दूसरी ओर, लड़की के फोन की लोकेशन को ट्रैक कर टीम ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी। उसका फोन कभी मेरठ, कभी कालकाजी तो कभी बहादुरगढ़ में ट्रेस हुआ। आखिरकार, 31 मार्च दोपहर 3:30 बजे, पुलिस ने नांगलोई मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया।

दोनों बच्चों को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन