355 किलो चोरी की MTNL केबल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने 355.1 किलो चोरी की गई MTNL केबल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय असलम और 30 वर्षीय मोइनुद्दीन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। 1 अप्रैल की रात अरविंदो मार्ग के पास बस स्टैंड के सामने पुलिस गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति सफेद कट्टों के साथ दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जब उनके कट्टों की तलाशी ली गई तो उनमें कई टुकड़ों में कटी हुई MTNL केबल मिली। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने साथियों की मदद से आईआईटी वॉल के पास सुराख करके वहां से केबल काटकर चुराई थी।

इस मामले में पहले से दर्ज e-FIR की जांच में सामने आया कि यह वही चोरी की गई केबल है, जिसकी शिकायत MTNL के असिस्टेंट इंजीनियर कृष्ण चंद्र ने की थी। पुलिस ने कृष्ण चंद्र को थाने बुलाया, जहां उन्होंने पुष्टि की कि जब उनकी टीम ने उस स्थान पर जांच की, तो 1200 पेयर वाली PIJF कॉपर केबल गायब थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद 12 कट्टों में रखी सभी केबल को जब्त कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों असलम, अयूब और वारिस के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस अब इनके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व