दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, कुख्यात स्नैचर फईम गिरोह का साथी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ईआर-II टीम ने हाल ही में हुई स्नैचिंग के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात फईम उर्फ चिकना ग्रुप से जुड़े एक सक्रिय स्नैचर को गिरफ्तार किया है।

यह मामला 28 मार्च 2025 का है, जब बाबरपुर शाहदरा निवासी सुनील सागर मौजपुर बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से बाहर निकले, तभी दो बदमाश स्कूटी पर आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसी दौरान स्कूटी गिरने से एक आरोपी आसिफ मौके पर पकड़ा गया, लेकिन उसका साथी फईम भागने में कामयाब रहा और तब से फरार था।

एएसआई उपेंद्र को मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आशीष दाहिमा के नेतृत्व और एसीपी यशपाल सिंह के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई उपेंद्र, एचसी प्रिंस, राजीव और विकास शामिल थे। इस टीम ने वांछित अपराधी अरशद (31), निवासी कबीर नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही थाना वेलकम में मामला दर्ज था और धारा 82 सीआरपीसी के तहत भी कार्रवाई की जा रही थी।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से इलाके में बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व