कहां शुरू कहां ख़तम पार्टी एंथम “इश्क दे शॉट” हुआ रिलीज़ प्यार की एक झलक के साथ फेस्टिव सीजन की करें शुरुआत 

मुंबई (अनिल बेदाग) : ध्वनि भानुशाली फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तातरः तैयार हैं और अब फिल्म के निर्माताओं ने पहला गाना ‘इश्क दे शॉट’ रिलीज कर दिया है, जिससे फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है । यह पार्टी एंथम फेस्टिव सीजन के लिए एकदम सही है और शादियों में भी यह निश्चितरूप से  पसंद किया जाएगा।

ध्वनि भानुशाली और आईपी सिंह द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने के बोल स्वयं  आईपी सिंह ने लिखे है और उन्होंने  अक्षय के साथ मिलकर इस गाने की रचना की है , “इश्क दे शॉट” एक हाई एनर्जी डांस  वाइब लाता है और आप निश्चितरूप से  खुद को इस गाने पर  थिरकने से नहीं रोक सकते। एक शादी की कॉकटेल पार्टी के बैकड्रॉप  पर सेट, इस पेपी ट्रैक को पीयूष शाजिया द्वारा कोरियोग्राफ और निर्देशित किया गया है, जो मज़ेदार और जीवंत मूड को दर्शाता है। ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी ने अपने एनर्जेटिक परफॉरमेंस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने  के लिए पूरी तरह तैयार है। 

चाहे शादी हो, पार्टी हो या कोई त्यौहार, “इश्क दे शॉट” आप सभी को निश्चितरूप से आकर्षित करेगा और आपके पलायलिस्ट में अपमी जगह बनाएगा  । प्यार के इस मौसम का जश्न मनाइए क्योंकि यह गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और खास तौर पर सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

लक्ष्मण उतेकर की कहां शुरू कहां खतम में ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी अहम भूमिका में नज़र आयेंगे, सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस यंग म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म को  विनोद भानुशाली, लक्ष्मण  उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन