संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन कोजन कल्याण के लिए किया गया सम्मानित

 सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को समाज कल्याणार्थ विवांता होटल, द्वारका, दिल्ली में आयोजित सी. एस. आर. शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यू.बी.एस. फोरम द्वारा वर्ष के सबसे प्रभावशाली एन. जी. ओ. के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित अर्वाड को प्राप्त करने हेतु संत निरंकारी मण्डल के सचिव परम् आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा उपस्थित हुए जिन्होंने इस गौरवशाली सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को प्राप्त हुए इस प्रकार के अनेक विशेष पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ प्रयासों में किए जा रहे उसके प्रभावशाली कार्यों को उजागर करते हैं जो सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी की अनमोल एवं प्रेरणादायक शिक्षाओं का ही सुंदर परिणाम है। निसंदेह यह क्षण हम सभी के लिए एक गौरवमयी पल है।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र में अपनी कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण विशेष हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एस. एन. सी. एफ. के स्वयंसेवकों द्वारा एक इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से मिशन द्वारा किए गए विभिन्न प्रभावशाली कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार