गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

दिल्ली के शाहदरा जिले की साइबर पुलिस ने गैस बिल अपडेट के बहाने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर उसके मोबाइल में फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करवाई और फिर उसके बैंक खाते से करीब 4.35 लाख रुपये उड़ा लिए।

पीड़ित राम चंद्र चोपड़ा ने शिकायत में बताया कि 28 फरवरी 2026 को उन्हें एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि यदि आज गैस बिल जमा नहीं किया गया तो उनका गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी ने खुद को प्रतिनिधि बताकर एक “गैस बिल एप्लीकेशन” डाउनलोड करने को कहा और सोशल मीडिया के जरिए APK फाइल भेजी। जैसे ही पीड़ित ने फाइल इंस्टॉल की, साइबर ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और उसी दिन सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से 4.35 लाख रुपये निकाल लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना शाहदरा की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि APK फाइल का डेटा महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी चंदन से जुड़े सर्वरों पर भेजा जा रहा था, जिसने एक ही पहचान के जरिए करीब 40 सर्वर किराए पर लिए थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम का इस्तेमाल अलग-अलग शहरों में क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने में किया गया। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के कालका और पंजाब के लुधियाना में छापेमारी कर दो आरोपियों — विकास कुमार और हरदीप कुमार — को गिरफ्तार कर लिया। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए साइबर ठगी की रकम 10 प्रतिशत कमीशन पर खरीदते थे। इसके बाद वे क्रेडिट कार्ड और POS मशीनों की मदद से नकदी निकालते और बिल भुगतान करते थे। आरोपी विकास कुमार MBA ग्रेजुएट है, जबकि हरदीप कुमार सातवीं तक पढ़ा है और एक स्कूल में क्लीनर का काम करता है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और कई क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों और मुख्य हैकर की तलाश जारी है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को बिना सत्यापन डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी