चचेरी बहन के प्रेमी की हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

चचेरी बहन के प्रेमी की हत्या करने वाले एक आरोपी को उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मुकेश कुमार यादव है। मुकेश ने अपने अन्य साथी रामानंद, राजहुल और चंदन के साथ मिलकर मुकेश साहा नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी रामानंद को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था उत्तरी जिला डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि एसीपी ऑपरेशन सेल उत्तरी जिला नीरव पटेल और प्रभारी स्पेशल स्टाफ रोहित सारस्वत की देखरेख में गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू हुई। दरअसल मुकेश साहा की दोस्ती मुकेश यादव की चचेरी बहन से थी। चचेरे भाई की शादी में ले जाने की बात कर आरोपी मुकेश साहा को अपने साथ बाइक पर ले गए। रास्ते में शराब पिलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। एक आरोपी रामानंद को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
मुकेश कुमार यादव हत्या के बाद दिल्ली आ गया था। यहां वह ई-रिक्शा चलाकर गुजारा कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को दे दी है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। मुकेश यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। आरोपी मुकेश कुमार यादव चांदनी चौक-लाल किला के पास छिपकर रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीनियर अधिकारियों को जानकारी देने के बाद आरोपी को चांदनी चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने रामानंद, राजहुल और चंदन के साथ मिलकर मुकेश साहा की हत्या कर दी थी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व