शक की वजह से झगड़े के दौरान महिला की गला घोंटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 सितम्बर : शक की वजह से झगड़े के दौरान महिला की गला घोंटकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वेद प्रकाश तिवारी है।
वारदात के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पारुल के परिजनों को खबर दी गई। महिला का पति वेद प्रकाश तिवारी अपना मोबाइल फोन बंद कर गायब मिला। पुलिस ने अगले दिन शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि महिला की हत्या हुई है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।
उत्तरी जिला डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि टीम ने आरोपी की तलाश शुरू हुई। इस बीच वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था। फिलहाल कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। उसे शक था कि उसकी पत्नी की किसी अन्य युवक से दोस्ती है। इसी बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। बाद में वह फरार हो गया। ढाई और साढ़े चार साल की दो बेटियां उसके शव के पास रोती हुई मिली। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पारुल की मौत की वजह पता नहीं चल रही थी। पोस्टमार्टम करवाने पर पुलिस को पता चला कि पारुल का गला घोंटा गया है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी