थप्पड़ लगने से नाराज लड़कों ने गोली मारकर की थी हत्या

नई दिल्ली | शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गयी थी, कि उसकी टोपी का मजाक उड़ा रहे लड़कों को उसने थप्पड़ मार दिया था, थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीनों लड़कों ने उसकी हत्या की साजिश रची और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी | गौरतलब है इस हत्या में हथियार इन्ही लड़कों में से एक की मां ने मुहैया कराया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, जबकि तीनों लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है | पुलिस के अनुसार शनिवार को गांधी नगर में युवक को गोली मारने की सूचना मिलीं थी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया घायल सूफियान (19) को पहले ही बीट स्टाफ ने जग प्रवेश चंद अस्पताल भेज दिया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | पुलिस टीम ने इस मामले की जांच करते हुए दो 16 साल और एक 17 साल के नाबालिग लड़को को पकड़ा है ओर अपराध में प्रयोग की गयी देशी पिस्तौल और स्कूटी भी बरामद की है | गौरतलब है कि इस वारदात में जो हथियार प्रयोग किया गया है उसे इन तीनों लड़को में से एक की मां ने उन्हें मुहैया करवाया था |

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व