पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल: यमुना ट्रॉफी के माध्यम से राष्ट्रपति भवन और डीडीए टीमों ने दिया जागरूकता का संदेश

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति भवन और डीडीए टीमें उतरीं मैदान में

नई दिल्ली: यमुना ट्रॉफी के दसवें संस्करण में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी पहल के तहत राष्ट्रपति भवन और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एकादश के बीच मैच का आयोजन हुआ। यह मैच राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में खेला गया, जिसका टॉस लोक कल्याण समिति की महासचिव हरिता गुप्ता ने कराया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षित करना है।

राष्ट्रपति भवन एकादश के कप्तान गणेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। डीडीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 242 रन बनाए। जवाब में राष्ट्रपति भवन की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना पाई।इस प्रकार डीडीए एकादश ने 59 रनों से यह मैच जीत लिया।

इस अवसर पर हरिता गुप्ता ने कहा, पर्यावरण हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, और इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमें छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। उन्होंने सभी से प्लास्टिक के उपयोग में कटौती करने, पेड़ लगाने और पानी बचाने की अपील की।

राष्ट्रपति भवन एकादश के कप्तान गणेश ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “यह अभियान एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को समझे और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाए। भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस पहल को स्थानीय समाज और युवाओं का भी भरपूर समर्थन मिला, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और समाज में बदलाव लाने की दिशा में प्रेरित करेगा।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व