दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: कातिल सागर गिरफ्तार, मेले में की थी युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सागर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अक्टूबर 2024 में नजफगढ़ में एक मेले के दौरान युवक अजय कुमार की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। सागर घटना के बाद लगातार ठिकाने बदल रहा था ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सके।

घटना 11 अक्टूबर 2024 की है, जब दुर्गा माता मंदिर, नजफगढ़ रोड पर मेले के दौरान एक मामूली कहासुनी ने खूनी मोड़ ले लिया। अजय कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सागर और उसके साथियों ने उसे बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान 12 अक्टूबर को अजय की मौत हो गई।

पुलिस को सूचना मिली कि सागर द्वारका सेक्टर-16B में आने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर उसे मौके से दबोच लिया। पूछताछ में सागर ने अपराध कबूल कर लिया। सागर कभी जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था लेकिन नशे और गलत संगत में पड़कर जुर्म की राह पर चल पड़ा।

पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं