रिटायर्ड कर्नल से 18.80 लाख की ठगी करने वाला केरल से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (पश्चिमी रेंज-2) ने फॉरेक्स इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले ऑनलाइन ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के सदस्य श्रीजीत राजेंद्रन को केरल के कोल्लम जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक रिटायर्ड कर्नल से 18 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की थी।

रिटायर्ड कर्नल को दिसंबर 2023 में एक महिला ने कॉल कर फॉरेक्स में मोटे मुनाफे का झांसा दिया। आरोपी महिला ने लगातार निवेश के लिए उकसाया और जब कर्नल ने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें और पैसे जमा करने की शर्त रखी गई। इस तरह कुल ₹18,80,818 की ठगी की गई।

जांच में सामने आया कि यह पैसा कई फर्जी खातों में ट्रांसफर किया गया। इनमें से एक खाते से ₹5.93 लाख की राशि निकाली गई, जो श्रीजीत राजेंद्रन के नाम पर था। टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए श्रीजीत को ट्रेस कर उसे केरल से गिरफ्तार किया।

श्रीजीत एक मछुआरा है और दसवीं तक पढ़ा है। उसने जल्दी अमीर बनने के लालच में इस ऑनलाइन ठगी गैंग से नाता जोड़ा। गिरोह का मास्टरमाइंड आनंदू लाल अभी फरार है, जबकि एक और सदस्य सुनील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं