
दिल्ली पुलिस की पालम गांव थाना टीम ने एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो कई वर्षों से न्याय प्रक्रिया से बच रहा था। आरोपी सुमित कुमार (44) पुत्र बलवान सिंह, निवासी हरिजन बस्ती, सीतापुरी, दिल्ली, को अदालत ने 5 अगस्त 2022 को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NI Act) के तहत वांछित घोषित किया था।
पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें एएसआई नित्यानंद, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और रमेश की टीम ने तकनीकी और मैन्युअल जानकारियां जुटाकर सटीक सूचना के आधार पर 12 मार्च 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।