दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा एक्शन, महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भोपुरा, यूपी से वंदना उर्फ पूजा नाम की महिला को पकड़ा, जिसके पास से 100 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार किए गए ड्रग सप्लायर सचिन की निशानदेही पर हुई, जो पहले ही जेल में है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वंदना उससे हेरोइन खरीदकर छोटे पैकेट बनाकर सुंदर नगरी, नंद नगरी और भोपुरा में बेचती थी। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर सेल की टीम ने भोपुरा में छापा मारा और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि वंदना, जो 12वीं तक पढ़ी है, 2024 में सचिन के संपर्क में आई और जल्दी पैसा कमाने के लालच में ड्रग तस्करी में शामिल हो गई। वह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हेरोइन सप्लाई कर रही थी।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल लगातार नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार