दिल्ली पुलिस ने पकड़ा अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी से एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है, जो पिछले दो सालों से राजधानी में छिपकर रह रहा था। दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम थाना पुलिस ने अफाजुद्दीन गाजी नामक इस व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो 2022 में भारत में अवैध रूप से दाखिल हुआ था। पुलिस ने उसकी पहचान उजागर करने के बाद उसे विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम को इस संदिग्ध की जानकारी मिली, जो मोहम्मदपुर इलाके में स्क्रैप खरीदने आया था। SHO रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुद को पश्चिम बंगाल के मालदा का निवासी बताया, लेकिन जब पुलिस ने गहन जांच की, तो उसकी असली पहचान सामने आई। वह बांग्लादेश के ढाका जिले के मुंशीगंज का रहने वाला निकला। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह साल 2022 में चार हजार रुपये देकर एक दलाल की मदद से भारत में घुसा था। दलाल ने रात के अंधेरे में बाड़ काटकर उसे और तीन अन्य लोगों को सीमा पार कराई थी। इसके बाद वह कोलकाता होते हुए दिल्ली पहुंचा और यहां कबाड़ बीनने का काम करने लगा।

अब अफाजुद्दीन गाजी को एफआरआरओ के आदेशानुसार शाहजादा बाग स्थित सेवा सदन में रखा गया है, जहां से उसे जल्द ही बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने इस कार्रवाई को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता का परिणाम बताया है।

  • Leema

    Related Posts

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मरघट वाले हनुमान मंदिर को अब एक भव्य धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस महत्वाकांक्षी योजना…

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार