दिल्ली में साइकोट्रॉपिक ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरोह धराया, 1 करोड़ की अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद

दिल्ली को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9 किलो से अधिक अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही, अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

मामला तब सामने आया जब 28 जुलाई 2025 को हेड कांस्टेबल दीपक परेवा और एएसआई सतबीर सिंह को सूचना मिली कि दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास अवैध साइकोट्रॉपिक दवाओं की सप्लाई की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रवीण राठी के नेतृत्व में और एसीपी राजकुमार की देखरेख में एक टीम का गठन कर आनंद विहार आईएसबीटी फ्लाईओवर, आपसरा बॉर्डर के पास जाल बिछाया गया। यहां से साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी 23 वर्षीय निशांत पाल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक खाकी रंग के कार्टन में रखी 6.240 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट्स, यानी करीब 60 हजार गोलियां, बरामद हुईं।

जांच के दौरान निशांत पाल ने अपने साथी का नाम उजागर किया, जिसके बाद 7 अगस्त 2025 को साहिबाबाद के अशोक वाटिका निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित गोदाम से 3 किलो से अधिक अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, एनडीपीएस एक्ट के तहत अल्प्राजोलम की वाणिज्यिक मात्रा केवल 100 ग्राम है, ऐसे में यह बरामदगी इस गिरोह के नेटवर्क के बड़े पैमाने को उजागर करती है।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पहले मेडिकल से जुड़े काम कर चुके हैं और दवाओं के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। निशांत पाल मेडिकल शॉप में काम करता था और बिना पर्चे या बिल के दवाओं की डिलीवरी करता था, जबकि अजय कुमार एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के साथ काम कर चुका है और कमीशन पर टैबलेट्स सप्लाई करता था।

क्राइम ब्रांच अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है, ताकि पूरे गिरोह को बेनकाब किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    (दक्षिण-पूर्व जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित) युवा नागरिकों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    • By Leema
    • April 11, 2026
    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    सत्य की ताकत तोप से भी ज्यादा प्रभावी: एमसीयू में माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान में गूंजा पत्रकारिता का स्वर”

    • By Leema
    • April 10, 2026
    सत्य की ताकत तोप से भी ज्यादा प्रभावी: एमसीयू में माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान में गूंजा पत्रकारिता का स्वर”