दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नॉर्दर्न रेंज-1 की टीम ने कुख्यात हाशिम बाबा गैंग को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो शातिर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल को विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-24, रोहिणी स्थित प्रेमधर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास जाल बिछाकर आरोपी मोहम्मद रिहान को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में रिहान ने खुलासा किया कि वह ये हथियार जाफराबाद निवासी सलमान अहमद से खरीदता था और उन्हें हाशिम बाबा गैंग के सक्रिय सदस्यों को बेचता था।

रिहान की निशानदेही पर पुलिस ने सलमान अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपी जाफराबाद इलाके के रहने वाले हैं। रिहान मूलतः उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है और पहले एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। वहीं सलमान कभी हैंडक्राफ्ट का व्यापार करता था, लेकिन भारी घाटे के बाद उसने अवैध हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारियों से हाशिम बाबा गैंग के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद