दिल्ली में “हिट दगड़िया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न

नई दिल्ली। महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन (एमडीयूपीएस) द्वारा 27 अप्रैल 2025, रविवार को ‘हिट दगड़िया’ के भव्य आयोजन के अवसर पर एक सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन सुबह 10 बजे से पश्चिमी दिल्ली के प्रताप नगर, हरि नगर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया था।

संगठन के महासचिव श्री मुकेश खंतवाल जी और अध्यक्ष कमल ध्यानी जी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड प्रवासी समाज को एकजुट करना और उनकी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना है और हम अपनी संगठन के माध्यम से समय-समय पर कई और कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन सिंह बिष्ट विधायक एवं डिप्टी स्पीकर दिल्ली विधानसभा मैं अपने उद्बोधन में कहा की उत्तराखंड समाज को संगठन की टैगलाइन “एक मूठ, एक जुट” होकर चलना पड़ेगा तभी दिल्ली में उत्तराखंडी समाज को इसका पूर्ण प्रतिनिधित्व मिलेगा और तब हम उत्तराखंडी प्रवासी नहीं कहलायेंगे । कार्यक्रम में श्री आर.के. कोटनाला (पूर्व चेयरमैन, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यापन बोर्ड – NABL) और श्री मोहन सिंह बिष्ट (डिप्टी स्पीकर, दिल्ली विधानसभा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों के रूप में श्री हरिकृष्ण ढौंडियाल (अध्यक्ष, पश्चिम जिला, उत्तराखंड प्रवक्ता), श्री श्याम शर्मा (विधायक, हरि नगर विधानसभा), श्री गिरीश बलूनी ( संरक्षक) श्री नरेंद्र मनराल (उत्तराखंड प्रवक्ता संयोजक, दिल्ली प्रदेश) और डॉ. विलेंद्र आर्य (उपाध्यक्ष सहसंयोजक, उत्तराखंड प्रवक्ता, दिल्ली प्रदेश) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वागत भाषण और अध्यक्षीय अभिभाषण के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड की गढ़वाली फिल्म “खोली का गणेश” का भी प्रमोशन किया गया जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट उपस्थित रही ।कार्यक्रम का समापन दोपहर भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने सहभागिता की।

महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन ने इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड के मूलनिवासियों की एकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया। संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, मूलनिवासी बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण और आर्थिक सुरक्षा हेतु सहयोग भवन स्थापित करने के अपने संकल्प को भी दोहराया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री कमल ध्यानी (संस्थापक एवं अध्यक्ष), श्री हर्षपाल सिंह मनराल (प्रधान), श्री गिरीश बडोला (संरक्षक), श्री मुकेश खंतवाल (महासचिव), श्री बिरींदर पंवार (सचिव), श्रीमती लक्ष्मी नेगी (सह सचिव), श्री हरेन्द्र रावत (कोषाध्यक्ष) सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन ने इस अवसर पर समस्त उत्तराखंडवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन