द्वारका पुलिस ने शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल बरामद

द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने 22 वर्षीय आरोपी राम (निवासी बिंदापुर, दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 35.1(A)&(E) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सोने का लॉकेट, सोने की चेन, चार नोज रिंग, एक सोने की अंगूठी, चांदी की चार पायलें, तीन जोड़ बिच्छियां, एक चांदी का कंबर्बंद, पाँच चांदी के सिक्के और पाँच चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। राम के पकड़े जाने के बाद आठ अलग-अलग चोरी और गृहभेदन के मामले सुलझा लिए गए हैं।

इससे पहले 12 दिसंबर को उत्तम नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में चोरी की शिकायत पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया था कि चोर उनके घर की खिड़की तोड़कर सोना-चांदी लेकर फरार हो गया। इस पर बिंदापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच एंटी-बर्गलरी सेल को सौंपी गई।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर विवेक मैडोला की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी नकाब लगाकर घर में आते-जाते दिखाई दिया। दो दिनों तक आरोपी की गतिविधियों का पीछा करते हुए पुलिस उसके निशान तक पहुंची, लेकिन वह बार-बार भाग निकलता था। उसके पहचान होते ही पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस बढ़ा दी। अंततः मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सेक्टर-3 द्वारका के डीडीए पार्क के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी राम बचपन से ही कठिन परिस्थितियों में पला। उसके पिता टेंट हाउस में काम करते थे, जिनकी बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार बिखरने के बाद वह पढ़ाई छोड़कर गलत संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया। नशे का खर्च पूरा करने के लिए उसने चोरी करना शुरू किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह उसका पहला आपराधिक मामला है और उसने अब तक घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

द्वारका जिले के आठ चोरी और घरफोड़ मामलों के राज खुलने से स्थानीय पुलिस को बड़ी राहत मिली है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने चोरी का सामान कहां और किसे बेचा तथा क्या उसके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी