नंद नगरी पुलिस ने जुआरी को दबोचा, ताश के पत्ते और नकदी बरामद

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के नंद नगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक जुआरी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से ताश के 52 पत्ते और 10,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को इंस्पेक्टर आनंद यादव, एसएचओ नंद नगरी के नेतृत्व में एएसआई प्रमोद, एचसी दीपक नगर, एचसी दीपक और कांस्टेबल दीपक चाहर की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को जिला पार्क के अंदर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने बिना वक्त गंवाए पार्क में दबिश दी तो कुछ लोग ताश खेलते दिखे। पुलिस को देखते ही बाकी लोग ताश के पत्ते फेंककर भाग गए, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख (28) निवासी नंद नगरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और जुए में लगाए गए 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में शाहरुख ने खुलासा किया कि उसके साथ कुछ अन्य लोग भी जुआ खेल रहे थे, जिनकी तलाश जारी है। नंद नगरी थाने में आरोपी के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में जुआ और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार