पूर्वी जिले में सीरियल चोर भाई गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी जिले के मयूर विहार थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इलाके में लगातार हो रही चोरियों के पीछे सक्रिय दो सीरियल चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यासीन (30) और उसके भाई यामीन (33) के रूप में हुई है, जो त्रिलोकपुरी के रहने वाले हैं और नशे की लत के चलते लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते आ रहे थे।

12 जुलाई को त्रिलोकपुरी निवासी अतुल कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात चोरों ने घर की सीढ़ियों का ताला तोड़कर दो मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड, एक हैयर एलसीडी टीवी और एक लाइट स्पीकर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर मयूर विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ मयूर विहार की निगरानी और एसीपी मयूर विहार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। 13 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद डीडीए पार्क के पास यासीन को चोरी के मोबाइल और एलसीडी टीवी के साथ पकड़ लिया गया। वहीं उसका भाई यामीन शशि गार्डन इलाके से पकड़ा गया, जिसके पास दूसरा मोबाइल फोन और लाइट स्पीकर बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने चोरी के पैसे से नशा खरीदा और बाकी दस्तावेज और औजार पास की नहर में फेंक दिए।

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी से इलाके में कई अन्य चोरी के मामलों की कड़ियां भी जुड़ गई हैं। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, दरवाजों और खिड़कियों को मजबूत ताले से बंद रखें और रात में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें, ताकि अपराध पर समय रहते काबू पाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार