बावाना में बड़ा सामाजिक पहल: बुज़ुर्गों और दिव्यांगों को एक साल में मिलेगा ₹1 करोड़ के सहायक उपकरण, मंत्री रविंदर इंद्राज ने बांटे ₹10 लाख के उपकरण

नई दिल्ली, 07 दिसंबर 2025
दिल्ली सरकार ने बुज़ुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी राहत पहल की शुरुआत करते हुए रविवार को बावाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशेष कैंप में लगभग ₹10 लाख के उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण वितरित किए। इस वितरण शिविर में सामाजिक कल्याण मंत्री श्री रविंदर इंद्राज सिंह ने स्वयं 100 वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण सौंपे। यह कार्यक्रम रोहिणी सेक्टर–20 स्थित रॉयल मार्केट में राष्ट्रीय वयोश्री योजना और सुगम्य सहायक उपकरण योजना के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए गए। सरकार ने घोषणा की कि बावाना क्षेत्र में एक साल के भीतर करीब ₹1 करोड़ के उपकरण बुज़ुर्गों और दिव्यांगजनों को दिए जाएंगे।

श्री रविंदर इंद्राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय संकल्प को ध्यान में रखकर Delhi Government हर ज़रूरतमंद तक सहायता पहुँचाने के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले नौ महीनों में सरकार ने जितने सहायक उपकरण वितरित किए हैं, वह संख्या पिछली सरकार के पाँच वर्षों के वितरण से भी अधिक है।

मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी घर या मोहल्ले में कोई बुज़ुर्ग व्यक्ति उम्र या स्वास्थ्य के कारण किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता महसूस करता है, तो विभाग को सूचित करें। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देशानुसार सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। नियमित रूप से कैंप आयोजित किए जा रहे हैं और हर पात्र नागरिक तक पहुँचने के लिए सख्त निगरानी भी की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि मूल्यांकन और वितरण कैंप लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई भी ज़रूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रह जाए। रविवार को आयोजित कैंप में व्हीलचेयर, वॉकर, व्हील-चेयर कमोड, हियरिंग एड, चश्मे, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, सिलिकॉन फोम पिलो, घुटनों का सपोर्ट, सर्वाइकल कॉलर सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण वितरित किए गए।

बावाना में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सरकारी योजनाओं के ज़मीन पर मजबूत क्रियान्वयन का प्रतीक है, बल्कि बुज़ुर्गों और कमजोर वर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का भी मजबूत संदेश देता है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन