यमुना ट्रॉफी में IMWA 11 की तूफानी वापसी — 10 साल बाद 170 रन की ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली। CWG ग्राउंड अक्षरधाम में खेले गए Yamuna Trophy Officers Cup 2025–26 के लीग मैच में IMWA 11 ने IES XI को 170 रन से हराकर जोरदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच से पहले दोनों टीमों के बीच टॉस Punjab & Sind Bank की दीक्षा पटेल ने कराया, जिसमें IES XI ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए IMWA 11 ने 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही और बल्लेबाज़ों ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। यश ने केवल 50 गेंदों पर 105 रन की आतिशी पारी खेली, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उनके साथ बल्लेबाज़ी करते हुए उल्लास सिंह ने 67 रन का मूल्यवान योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी इतनी प्रभावशाली रही कि IES XI के गेंदबाज़ उनका दबाव झेल नहीं सके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी IES XI की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 17.1 ओवर में मात्र 83 रन पर सिमट गई। IMWA 11 के गेंदबाज़ों ने कसी हुई लाइन और लेंथ के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। उल्लास सिंह ने गेंदबाज़ी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा तनमय सैगल और गोपी बाबा ने भी अहम विकेट लेकर IES XI को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

यमुना ट्रॉफी का आयोजन इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन और अमावस्या फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख राजीव निशाना ने कहा कि टीम ने दस साल बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन वापसी की है, जबकि पहला मैच हमारे हाथ से निकल गया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे के मुकाबलों में भी खिलाड़‍ियों का यह प्रदर्शन टीम को नई दिशा देगा।

दस साल बाद IMWA 11 की यह धमाकेदार वापसी टीम के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई पर ले गई है। बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी—दोनों विभागों में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया। पूरे मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उल्लास सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश