मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न परेशानियां सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने हर मामले को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और तय समय में समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जनता की अपेक्षाओं को समझने और उन्हें जल्द पूरा करने का एक प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई से मिलने वाले सुझाव और फीडबैक सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर नीतियों और योजनाओं को अधिक जनोन्मुखी बनाया जाता है। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के व्यापक विकास के लिए कई काम तेजी से किए जा रहे हैं। इनमें सड़कों को मजबूत बनाना, साफ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करना, अटल कैंटीन की स्थापना, आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का विस्तार, वाटर एटीएम लगाना, पार्कों का आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा व्यवस्थित पार्किंग सुविधाओं का विकास शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शालीमार बाग को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हों। इसके लिए निरंतर निगरानी और समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’