प्रकृति केवल हमारे हमारे अस्तित्व का आधार है: सुभाष चंदर यादव, आईएफएस

( के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय में ‘पृथ्वी पल्स 1.0’ का भव्य एवं सफल आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश का सशक्त माध्यम । उद्घाटन सत्र के पश्चात्, सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कल्पवृक्ष का पौधारोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक रहा। )

के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “पृथ्वी पल्स 1.0” कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चंदर यादव, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), गुरुग्राम तथा प्रो. (डॉ.) मीर, कार्यवाहक कुलपति ने संयुक्त रूप से समारोह की गरिमा बढ़ाई और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में सुभाष चंद्र यादव, ( भारतीय वन सेवा) ने कहा कि “प्रकृति केवल हमारे उपयोग की वस्तु नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व का आधार है। यदि हम आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी जैसे छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़े बदलाव ला सकते हैं।

माननीय प्रो. (डॉ.) मीर ने कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और व्यवहारिक प्रयासों के माध्यम से पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीन, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, प्रो. (डॉ.) जे.एस. यादव ने कहा कि “कृषि और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं, और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण ही सतत विकास का आधार है।”
डीन, डीएसडब्ल्यू, प्रो. श्वेता बंसल ने विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।” वहीं असिस्टेंट डीन, डॉ. शिवानी सहगल ने कहा कि “छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की शुरुआत होते हैं।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. राम कुमार यादव, प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब, गुरुग्राम ने अपने संबोधन में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल संस्थाओं का नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।” रोटरी क्लब के द्वारा विजेताओ को नक़द पुरस्कार दिए गये
वहीं डॉ. विकास कुमार, सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी, गुरुग्राम (हरियाणा) एवं ड़ा० मोनिका यादव, YRC नाड़ल ओफ़िसर ने युवाओं को सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में YRC के साथ सहयोग की पहल पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ईको-हाट स्टॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: तनु राणा , द्वितीय स्थान: अस्मी महिंदेरु , तृतीय स्थान: आर्या चौधरी साथ ही, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: अल्बर्ट पाओलुनलाल लुंगडिम , द्वितीय स्थान: करिश्मा कुमारी ने जीते
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी