रोड सेफ्टी पर एफआईसीसीआई-सीआरआईएसआईएल नॉलेज रिपोर्ट और बेस्ट प्रैक्टिसेज कम्पेंडियम का हुआ लॉन्च

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2024: देश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एफआईसीसीआई द्वारा तैयार किए गए दो महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों का विमोचन किया।
इस अवसर पर एफआईसीसीआई के इमीडिएट पास्ट प्रेसीडेंट और इंडियन मेटल्स एंड फेरो एलॉयज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री शुभ्रकांत पंडा ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया और कहा, “एफआईसीसीआई सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रयास कर रहा है। हर साल, 1 मिलियन से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है, जिसमें मुख्यतः बाइक सवार होते हैं। वर्ष 2022 में, कुल 11,300 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 18 से 45 आयु वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए।”

अशोक बिल्डकॉन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सतीश पराख ने कहा, “हम देश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और हाईवे विकास के क्षेत्र में निरंतर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा ऑडिट और जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अशोक बिल्डकॉन 950 जागरूकता पुस्तकों के माध्यम से भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस अवसर पर कहा, “हर साल 5 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और लगभग 1½ लाख लोगों की मौत हो जाती है, जिसका मुख्य कारण सड़क सुरक्षा की अनदेखी है। इनमें से 65% मौतें 18 से 48 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं की होती हैं, जिससे 3% जीडीपी का नुकसान होता है। इन घटनाओं को कम करने के लिए, इंजीनियरिंग कॉलेजों में डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने और उसकी ऑडिट करने के लिए प्रायोजन की आवश्यकता है। इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में सख्ती बरतनी होगी, जिसके लिए डिजिटल परीक्षाओं की शुरुआत की जा चुकी है।”

श्री गडकरी ने आगे कहा, “हमने फुट ओवर ब्रिज के दोनों साइड लेफ्ट लेंस लगाने जैसी पहल भी शुरू की है, जिससे सड़कों पर होने वाले हादसों की संख्या में कमी आ सके।”

एफआईसीसीआई सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रयास कर रहा है और देशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में,एफआईसीसीआई की उप-समिति (सड़क सुरक्षा) के चेयरमैन और नज (NUDGE) एवं एनआईएसडी (NISD) द्वारा आयोजित इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फैलोशिप के सोशल डिफेंस फेलो, श्री रामाशंकर पांडेय ने उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा, “आप सभी के समर्थन और योगदान से ही हम सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी बदलाव ला सकते हैं।”

  • Leema

    Related Posts

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    राजधानी दिल्ली में भागीदारी जन सहयोग समिति ने दिल्ली पुलिस / क्राइम के साथ मिलकर आयोजित किया मादक पदार्थ उन्मूलन सेवन पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य समारोह ,जो…

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद