शाहबाद डेयरी को जलभराव से मिलेगी राहत, समाज कल्याण मंत्री ने किया नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ

नई दिल्ली, 3 मई — दिल्ली सरकार ने झुग्गी और निम्न आयवर्ग क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बवाना स्थित शाहबाद डेयरी के ब्लॉक ई में नाले के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

यह परियोजना दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के तहत चलाई जा रही है, जो करीब 350 मीटर लंबे नाले के निर्माण पर केंद्रित है। इस पहल से बरसात के मौसम में जलभराव की पुरानी समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है, साथ ही स्वच्छता की स्थिति में भी सुधार होगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समय यानी छह माह के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार झुग्गी बस्तियों और निम्न आयवर्ग के इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे इन क्षेत्रों के नागरिकों के जीवन में ठोस बदलाव लाया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व