13 साल बाद पकड़ा गया बुआ का हत्यारा, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 13 साल से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को दबोच लिया है, जिस पर अपनी बुआ की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। मामला दिल्ली के वेलकम थाने का है, जहां साल 2012 में संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

दरअसल, 29 जनवरी 2012 को अशोक, भारत, हीरा, सोनू और बबलू नामक आरोपियों ने मिलकर भारत की दूसरी पत्नी, राजरानी उर्फ राजकुमारी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। बुरी तरह झुलसने के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। उसी साल जुलाई में सोनू, अशोक कुमार, हीरा देवी और बबलू को अदालत ने ‘घोषित अपराधी’ (Proclaimed Offender) करार दिया था। अशोक और हीरा को बाद में पकड़ लिया गया, लेकिन सोनू और बबलू फरार रहे।

पुलिस को सोनू के दिल्ली के सीता राम बाजार इलाके में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली। इंस्पेक्टर मंजीत कुमार के नेतृत्व में एसीपी अनिल शर्मा की निगरानी में साइबर सेल की टीम ने जाल बिछाया। 10 अगस्त 2025 को सावधानीपूर्वक बनाई गई योजना के तहत टीम ने रेड की और थोड़ी पीछा करने के बाद सोनू उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया।

43 वर्षीय सोनू, अशोक कुमार का बेटा है और अशिक्षित है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले 13 सालों में नागपुर, हैदराबाद, जयपुर और राजस्थान के गोगामेड़ी समेत कई जगहों पर अपना ठिकाना बदलता रहा, ताकि पहचान न हो सके। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    (दक्षिण-पूर्व जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित) युवा नागरिकों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    • By Leema
    • April 11, 2026
    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    सत्य की ताकत तोप से भी ज्यादा प्रभावी: एमसीयू में माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान में गूंजा पत्रकारिता का स्वर”

    • By Leema
    • April 10, 2026
    सत्य की ताकत तोप से भी ज्यादा प्रभावी: एमसीयू में माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान में गूंजा पत्रकारिता का स्वर”