73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक क्लस्टर चैंपियनशिप – 2024-25 का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2024: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक क्लस्टर चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना ने इस प्रतिष्ठित इवेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री वीरेंद्र सहवाग और भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं वर्तमान कोच श्रीमती रानी रामपाल ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शुरुआत में दिल्ली पुलिस बैंड की धुन के बीच आकर्षक मार्च पास्ट का आयोजन हुआ, जिसके बाद एसीपी श्री विजय पाल सिंह तोमर ने मशाल रैली का नेतृत्व किया। माननीय उपराज्यपाल ने मार्चिंग कंटिंजेंट का सलामी दी और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में माननीय उपराज्यपाल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है, जो सफलता की कुंजी है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा, “खेल एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कभी किसी की हार नहीं होती और हर खिलाड़ी हमेशा कुछ नया सीखता है।

इस चैंपियनशिप में 1123 पुलिसकर्मी (पुरुष-759 और महिला-364) हिस्सा ले रहे हैं। 25 राज्यों, 4 केंद्र शासित प्रदेशों और 10 केंद्रीय पुलिस बलों की कुल 39 टीमें 45 एथलेटिक और 7 साइक्लिंग इवेंट्स में अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए उतरी हैं।

10 किलोमीटर दौड़ पुरुष वर्ग:

  • स्वर्ण पदक: प्रिंस कुमार (उत्तर प्रदेश पुलिस)
  • रजत पदक: मोहम्मद अलीम (उत्तर प्रदेश पुलिस)
  • कांस्य पदक: बलराम (उत्तर प्रदेश पुलिस)

10 किलोमीटर दौड़ महिला वर्ग:

  • स्वर्ण पदक: उजाला (उत्तर प्रदेश पुलिस)
  • रजत पदक: रेनू (CISF)
  • कांस्य पदक: ममता पॉल (उत्तर प्रदेश पुलिस)

साइक्लिंग 36.8 किमी रेस पुरुष वर्ग:

  • स्वर्ण पदक: अनंत नारायणन (केरल पुलिस)
  • रजत पदक: मंदीप सिंह (SSB)
  • कांस्य पदक: मुकुल (उत्तर प्रदेश पुलिस)

महिला पोल वॉल्ट परिणाम:

  • स्वर्ण पदक: केएम बबिता पटेल (CISF)
  • रजत पदक: रेशमा रवींद्रन (केरल पुलिस)
  • कांस्य पदक: दिव्या मोहन (केरल पुलिस)

10,000 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग)

  • नया रिकॉर्ड: प्रिंस कुमार (उत्तर प्रदेश) – 29:03 मिनट
  • पिछला रिकॉर्ड: राजेश कुमार (उत्तराखंड) – 29:30 मिनट

100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)

  • नया रिकॉर्ड: विजय कुमारी (CISF) – 11:78 सेकंड
  • पिछला रिकॉर्ड: सिंधु वीटी (CRPF) – 11:85 सेकंड

दिल्ली में इस खेल महोत्सव के माध्यम से देशभर के पुलिसकर्मियों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि अनुशासन और दृढ़ संकल्प का संदेश भी प्रसारित हो रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन