महिला की हत्या में दोषी पैरोल जंपर पिंटू बिस्वास गिरफ्तार

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे और पैरोल जंपर पिंटू बिस्वास (50 वर्ष), निवासी नादिया, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया है। पिंटू को अदालत ने एक महिला की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था। वह पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था और तब से पुलिस को उसकी तलाश थी।

साल 2008 में पीएस शकरपुर, दिल्ली में घर की चोरी और महिला की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में तीन आरोपियों – मनोज, पिंटू बिस्वास और सांतो पाड़ा को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी मनोज मृतका के घर में नौकर का काम करता था और उसने अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर घर की चोरी और हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने चोरी के दौरान महिला की पहचान छिपाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

जांच के दौरान, पिंटू बिस्वास और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था। पिंटू को मई 2021 में पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन वह पैरोल खत्म होने के बाद आत्मसमर्पण नहीं किया और तब से फरार था।

जेल अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर और मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और एसीपी/आईएससी श्री रमेश चंद्र लांबा की देखरेख में एसआई राकेश शर्मा, एएसआई सुरेश, हेड कांस्टेबल सुरेंदर, बृजेश, ललित और चंद्र प्रताप शामिल थे। इस टीम ने पैरोल जंपर पिंटू बिस्वास का पता लगाने के लिए कई संभावित ठिकानों की छानबीन की। आखिरकार, उन्हें सुराग मिला कि पिंटू नादिया, पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ है। टीम ने पिंटू के रिश्तेदारों पर नजर रखी और उसे ट्रैक करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया और फिर से जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में पिंटू बिस्वास ने खुलासा किया कि वह पहले लक्ष्मी नगर, दिल्ली में रहता था और रिक्शा चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता था। उसके गांव के निवासी मनोज ने उसे घर की चोरी करने के लिए राजी किया। चोरी के दौरान उसने और मनोज ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी थी। पैरोल पर रिहा होने के बाद वह नादिया, पश्चिम बंगाल चला गया और लगातार अपना पता बदलता रहा ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। हालांकि, अंततः पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी