अंतरराज्यीय शराब सप्लायर गिरफ्तार, 2000 शराब की बोतलें और कार बरामद

दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट एएटीएस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतरराज्यीय शराब सप्लायर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2000 क्वार्टर शराब और एक कार बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल शराब की सप्लाई के लिए किया जा रहा था। यह गिरफ्तारी नेब सराय थाने में दर्ज FIR नंबर 394/2024 के तहत की गई।
20 सितंबर 2024 को एएटीएस साउथ डिस्ट्रिक्ट को हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह से सूचना मिली कि एक कार में शराब की सप्लाई होने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद एसआई दीपक महला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एचसी अरविंद कुमार, एचसी जोगिंदर सिंह, एचसी महेश, एचसी कृष्ण, एचसी वीरेंद्र और कॉन्स्टेबल कानाराम शामिल थे।

सूचना के आधार पर टीम ने गेट नंबर 1, सैनिक फार्म, नई दिल्ली के पास जाल बिछाया। कुछ समय बाद संदिग्ध स्थिति में एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। अलर्ट पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में चालक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई।

उसके इशारे पर कार से 40 कार्टन, जिसमें 2000 क्वार्टर शराब थी, बरामद की गई।

सुनील कुमार (37 वर्ष), निवासी बवाना, नई दिल्ली। इससे पहले भी वह 2022 में एक शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है (FIR नंबर 239/2022, PS प्रशांत विहार, दिल्ली

इस सफल अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार