सिंघम अगेन का पहला गाना ‘जय बजरंगबली’ हुआ रिलीज, फेस्टिव सीज़न में मचाएगा धमाल

मुंबई (अनिल बेदाग): रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन का पहला गाना ‘जय बजरंगबली’ रिलीज हो गया है। हनुमान चालीसा से प्रेरित यह शक्तिशाली ट्रैक फेस्टिव सीज़न के लिए परफेक्ट साउंडट्रैक है।

फिल्म के ट्रेलर को पहले ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है, जो 24 घंटे के भीतर 138 मिलियन व्यूज़ बटोर चुका है। अब यह गाना अपनी आध्यात्मिकता और ऊर्जा से भरी धुन के साथ लोगों के दिलों में जगह बनाने को तैयार है।

इस गाने में कई प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी आवाज़ दी है, जिनमें श्रीकृष्ण, करीमुल्ला, अरुण कौंडिन्या, चैतु सत्संगी, श्री साईचरण, सुधांशु, रितेश जी राव, सात्विक जी राव, पृथ्वी चंद्रा, लक्ष्मी नायडू, अद्वितीय, श्रुति रंजनि, प्रणति, ऐश्वर्या दारुरी, सहिती चगंती, मनीषा पांडरंकी, श्रुति‍का, लक्ष्मी मेघना, नादप्रिय और वाग्देवी शामिल हैं। थमन एस के ऊर्जावान संगीत और मशहूर गीतकार स्वानंद किरकिरे के दमदार बोल इस गाने को एक ऐसा भावपूर्ण और उत्साह से भरपूर अनुभव बनाते हैं, जो फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के लिए बेहतरीन माहौल तैयार करता है।

सिंघम अगेन 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस गाने को अब सारेगामा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद