यमुना ट्रॉफी 2024-25: स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ कस्टम्स टीम की रोमांचक जीत

दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स क्रिकेट ग्राउंड में यमुना ट्रॉफी 2024-25 के दसवें संस्करण के तहत एक फ्रेंडली मैच में आईआरएस कस्टम्स क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली पुलिस क्रिकेट टीम को पराजित किया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्वनी कुमार, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर, दिल्ली विकास प्राधिकरण के वित्त सदस्य विजय के सिंह, और जीएसटी आयुक्त संजय लवानिया ने पर्यावरण स्वच्छता के प्रति संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया। एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने खराब पर्यावरण की चुनौती का जिक्र करते हुए कहा, “आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, और इसके समाधान के लिए हम सभी को संगठित होकर काम करना होगा।”

मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जो एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर ने कराया। कस्टम्स एकादश के कप्तान आयुक्त संजय लवानिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने 113 रन का लक्ष्य दिल्ली पुलिस के सामने रखा। मैच के दौरान कस्टम्स टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने विपक्षी टीम को 108 रन पर सीमित कर दिया।

कस्टम्स टीम के खिलाड़ी संजय लवानिया ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए एक ऊँची जाती गेंद पर छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा, जो मैच के दौरान निर्णायक मोमेंटम साबित हुआ। आईआरएस के कुलदीप ने अपनी बेहतरीन पारी के दम पर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।

इस बीच, यमुना ट्रॉफी के लीग मैच में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने एमसीडी एकादश को हराया, जिससे टूर्नामेंट में उनकी स्थिति मजबूत हुई।

यमुना ट्रॉफी के आयोजकों का यह प्रयास खेल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का है, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी हिस्सा लेते हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा। शाहदरा जिले की एएटीएस टीम ने वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्तौल, 8 एमएम का जिंदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार