भारत की संचार परंपरा पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

कोलकाता, 7 नवंबर। “भारत को भारत की नजर से देखिए”—यह संदेश दिया विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के प्रो. विप्लव लोहो चौधरी ने, जो भारतीय संचार परंपरा के मर्मज्ञ और भारतीय संचार कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और संचार प्रणाली को भारतीय दृष्टिकोण से समझने की जरूरत है।

संगोष्ठी का विषय “भारतवर्षीय संचार परंपरा: प्रागैतिहासिक काल से नई सहस्राब्दी तक” था, जिसमें प्रो. चौधरी ने वैदिक काल से लेकर आज तक की संचार प्रणाली की अनूठी धारावाहिकता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भीमबेटका की चित्रकृतियों और सिंधु घाटी सभ्यता में संचार का शुरुआती रूप देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग सकारात्मक रूप से किया जाना चाहिए ताकि हमारी प्राचीन और पवित्र संचार परंपरा सुरक्षित रहे और इसका लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचे।

प्रो. चौधरी ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भारतीय संचार परंपरा को समझने और उसे आधुनिक शिक्षा में स्थान देने की आवश्यकता है। उन्होंने इस विचार पर बल दिया कि पाठ्यक्रमों में हमारी सांस्कृतिक धरोहर को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सके और इस ज्ञान को विश्व स्तर पर साझा कर सके।

संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में केजी सुरेश, वीके रवि, कलिंग सेनाभीरत्ने, केवी नागराज, उपेन्द्र पाढ़ी, शुभब्रत गांगुली और देवजानी गांगुली जैसे विद्वानों ने भी अपने विचार साझा किए। इस आयोजन में देश-विदेश से 30 से अधिक विद्वान और शताधिक शोधार्थी भाग ले रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी