बिहार मंडप: भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में संस्कृति, कला और नवाचार का संगम

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2024 में बिहार पवेलियन ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, कला और नवाचार का अद्वितीय प्रदर्शन किया है। बिहार संग्रहालय की मोबाइल प्रदर्शनी और क्राफ्टेज जैसे स्टार्टअप्स ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है। इस मंडप ने न केवल बिहारवासियों, बल्कि अन्य राज्यों के लोगों को भी अपनी अनमोल सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया है और उन्हें आकर्षित किया है।

बिहार संग्रहालय ने इस बार ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन में अपनी मोबाइल प्रदर्शनी के माध्यम से बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को उजागर किया। क्यूरेटोरियल एसोसिएट स्वाति सिंह ने बताया, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि बिहार का इतिहास भारत का इतिहास है। इसी विचारधारा के तहत हमने दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 11वीं शताब्दी तक की धरोहरों का प्रदर्शन किया है।”

यह प्रदर्शनी 25×25 फीट के क्षेत्र में सजी है, जिसमें पद्मश्री कलाकारों की कृतियां भी शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य बिहार के इतिहास और संस्कृति पर गर्व महसूस कराना है।

बिहार पवेलियन में बिहार संग्रहालय राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां पारंपरिक और समकालीन कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

बिहार पवेलियन के प्रदर्शनी सह बिक्री स्टॉल में बिहार के स्टार्टअप क्राफ्टेज (Craftage) ने अपनी सुगंधित मोमबत्तियों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया। गगन गौरव ने बताया कि उनका स्टार्टअप अरोमा कैंडल्स और बिहार की लोक कला आधारित हस्तशिल्प पर काम करता है। उन्होंने कहा, “हमने मधुबनी और मंजूषा पेंटिंग से सजे लकड़ी के बॉक्स और ट्रे पेश किए हैं, साथ ही लिट्टी चोखा कैंडल्स, चाय बिस्किट कैंडल्स और रूम फ्रेशनर कैंडल्स ने भी लोगों को आकर्षित किया है।”

गगन ने बताया कि ट्रेड फेयर उनके लिए रिटेल और काउंटर बिक्री के अलावा नए वितरकों और रेसलर्स को खोजने का बेहतरीन अवसर है। “हम पटना से हैं, लेकिन इस मेले के जरिए हमने अपने उत्पादों के लिए नए सप्लाई चैन बनाने की कोशिश की है,” उन्होंने कहा।

बिहार मंडप ने IITF 2024 में अपनी संस्कृति, कला और नवाचार के अनूठे प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता। यह पहल न केवल बिहार की विरासत को संरक्षित करने का काम कर रही है, बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी प्रयास कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश