दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर को किया गिरफ्तार

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर जुनैद उर्फ जुनू को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 30 अगस्त 2024 को दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में हुई हत्या के प्रयास के मामले में फरार था।

शिकायतकर्ता अनिल और आरोपी गौरव के बीच पैसों का विवाद था। गौरव ने मामले को सुलझाने के लिए जुनैद से संपर्क किया। जुनैद ने हाशिम बाबा गैंग के सदस्यों अनस और फुरकान को बुलाकर शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने की कोशिश की। 30 अगस्त की रात अनस ने देशी पिस्तौल से तीन राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली अनिल के पैर पर लगी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने इंस्पेक्टर सुनील कुंडू और एसीपी यशपाल सिंह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। जुनैद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा था और उसने मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद कर दिया था। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर उसे वेलकम मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया
जुनैद, जो करदमपुरी में कसाई की दुकान चलाता था, हाशिम बाबा गैंग के सदस्य फुरकान और अनस के संपर्क में आकर गैंगस्टर बन गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह राजस्थान, गुजरात और हरियाणा के मंदिरों और मजारों में छिपा रहा।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से उत्तर-पूर्व दिल्ली के अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है।

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’