श्री महाराजा अग्रसेन जनसेवा ट्रस्ट द्वारा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

दिल्ली के रोहिणी स्थित जेएमडी टेंट में श्री महाराजा अग्रसेन जनसेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों की 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रत्येक वधू को गृहस्थी के लिए आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर का ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, रिठाला विधानसभा से विधायक महेंद्र गोयल, सुल्तानपुर माजरा के पूर्व विधायक जय किशन, ॐ लोक आश्रम के संयोजक नरेंद्र दत्त और इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना शामिल थे। सभी ने नवविवाहित कन्याओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के संस्थापक साधुराम मित्तल, मुख्य संरक्षक रोशन लाल बंसल, चेयरमैन श्री ईश्वर गर्ग, प्रधान पूरनमल गोयल, मुख्य संयोजक कृष्ण बंसल, मनोहर लाल गोयल, संजय गुप्ता और जे.एल. गुप्ता ने सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत किया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी वर-वधू के परिवारों ने भाग लिया और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह आयोजन “जय श्री राम” और “सनातन हिंदू राष्ट्र” के नारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा और सनातन संस्कृति की उत्कृष्ट भावना को प्रदर्शित किया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार