सिंधु राज्य के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे: महेश कुमार मलकानी- कोलकता

नई दिल्ली : भारत में सिन्ध राज्य की मांग महा पंचायत का आयोजन नई दिल्ली के सिंधु भवन में किया गया। इस पंचायत का आयोजन प्रसिद्ध सिंधी एक्टिविस्ट महेश कुमार मलकानी, कोलकाता अन्तरराष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में किया गया।

इस पंचायत में सिन्धी समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी, और पूर्व आईएएस राजा राम-लखनऊ ने भाग लिया । कार्यक्रम के संचालक एवं आयोजक, प्रगतिशील सिंधी समाज समिति के अध्यक्ष विजय ईसरानी- दिल्ली रहे।

इस पंचायत में सभी सिन्धी समाज की पंचायतों, संस्थाओं, श्री झूलेलाल साईं मन्दिरों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, और सदस्यगणों ने अपने विचार रखे थे। इस अवसर पर अभियान के अंतरराष्ट्रीय संयोजक महेश कुमार मिगलानी कोलकाता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बंटवारे का दंश लेकर हिन्दुस्तान पहुंचे सिंधी समाज के लोगों ने खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है।

महेश कुमार मलकानी ने आगे कहा कि सिंधी समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत, भाषा, और राष्ट्रीय पहचान को बनाए रखने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य की मांग किसी तरह का बंटवारा न होकर सिंधी अस्मिता का संरक्षण करना है।

प्रगतिशील सिंधी समाज समिति के अध्यक्ष विजय ईसरानी ने कहा कि सिंधी समाज किसी दूसरे देश का अंग नहीं था, अपितु अखंड भारत का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था में प्रमुख योगदान देने के बाद भी आज भी रिफ्यूजी जैसे शब्दों से सिंधी समाज के लोगों को जोड़ा जाता है, जो कि संवैधानिक रूप से पूर्णता गलत है।

पूर्व आईआईएस श्री राजा राम (लखनऊ) परामर्शदाता ने कहा कि भारत मैं सिंधु राज्य की स्थापना की जए ।भाषा और संस्कृति के आधार पर सिंधी समाज का यह कानून अधिकार है।

समाज के लोगों ने सिंधु राज्य की स्थापना के लिए संसद, राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, और गृह मंत्री से अपील कि है कि हम भारत वर्ष की संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपना हक और अधिकार चाहते हैं।अपनी मांगों को लेकर संसद से सड़क तक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया है। पंचायत में सिंधी समाज से इस आभियान को समर्थन देने का आह्वाहन भी किया गया है।

इस आयोजित बैठक में श्री भरत वाटवानी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रगतिशील सिन्धी समाज समिति), मिशन के मुख्य आयोजक, श्री कुमार रामचंदानी (गांधीधाम), श्री किशोर गृगलानी (अहमदाबाद), श्री सुरेश कुमार श्री गोवर्धन दास, श्री ओम प्रकाश कुकरेजा (अध्यक्ष, मयूर विहार), श्री गौतम थावानी (सचिव प्रगतिशील) इत्यादि उपस्थित थे।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश