बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं – परमजीत सिंह पम्मा

नई दिल्ली: नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इन घटनाओं को पाकिस्तान और आईएसआई की साजिश करार देते हुए कहा कि हिंदुओं को बांग्लादेश में योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

पम्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है, हत्याएं की जा रही हैं और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है और इसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेशनल अकाली दल जल्द ही बांग्लादेश दूतावास के बाहर प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराएगा। पम्मा ने बांग्लादेश सरकार और अन्य एजेंसियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए इसे एक गहरी साजिश का हिस्सा बताया।

पम्मा ने आगे कहा कि यह घटनाएं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले अत्याचारों और उनके धार्मिक स्थलों पर हमलों की याद दिलाती हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ऐसा व्यवहार जारी रहना न केवल निंदनीय है बल्कि इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश