लक्ष्मीनगर विधानसभा से भाजपा ने अभय वर्मा को फिर दिया टिकट, जनता से मिलने का रखा कार्यक्रम

लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय वर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद अभय वर्मा ने पार्टी नेतृत्व और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी पिछले पांच वर्षों की निष्कलंक और समर्पित सेवा का परिणाम है।

अभय वर्मा ने कहा, “मैंने लक्ष्मीनगर को हमेशा अपने परिवार की तरह माना और पूरी निष्ठा से काम किया। जनता के सहयोग, समर्थन और प्यार ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।”

भाजपा द्वारा टिकट की घोषणा के बाद अभय वर्मा के आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। बड़ी संख्या में आए लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अभय वर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों और समर्थकों से मिलने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम गुरु अंगद नगर एक्सटेंशन स्थित सनातन धर्म मंदिर में सुबह 10:30 बजे होगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों को इस अवसर पर उपस्थित होने का आमंत्रण दिया है।

अभय वर्मा का कहना है कि वह जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इस बार भी उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देना होगा।

लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा का टिकट मिलने पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। अब यह देखना होगा कि अभय वर्मा इस बार भी क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतने में कितने सफल होते हैं।

  • Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार