भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली 12 जनवरी

भारत और इंडोनेशिया के 75 साल के कूटनीतिक संबंधों के बीच, इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हो सकते हैं। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

प्रबोवो सुबियांतो, जो इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति हैं, ने पिछले वर्ष अक्टूबर में उपराष्ट्रपति गिब्रान रकाबूमिंग के साथ शपथ ली थी। इस समारोह में भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने भाग लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच पहली मुलाकात पिछले साल जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान रियो में हुई थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

इंडोनेशिया और भारत के ऐतिहासिक रिश्ते की बात करें तो 1950 में जब पहली बार गणतंत्र दिवस परेड हुई थी, तब इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि थे। यह परंपरा तब से दोनों देशों के संबंधों को मजबूती देती रही है।

गौरतलब है कि 2018 में, पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो भी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे। प्रबोवो सुबियांतो के इस दौरे को भारत-इंडोनेशिया के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के नज़रिए से बेहद अहम माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन