गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली/देहरादून: गणतंत्र दिवस परेड 2025 में उत्तराखंड की झांकी ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से सबका ध्यान खींचते हुए देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ थीम पर आधारित इस झांकी को जनता की पसंद के आधार पर यह सम्मान मिला। वहीं, गुजरात की झांकी को पहला और उत्तर प्रदेश की झांकी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उत्तराखंड को यह गौरव मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और झांकी में शामिल सभी कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और रोमांचक खेलों को झांकी में बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया, जिससे देशभर के लोगों ने इसे सराहा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के अनुसार, झांकी में उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला, साहसिक खेलों और धार्मिक महत्व को दर्शाया गया। इस झांकी में राज्य के 16 कलाकारों ने भाग लिया, जबकि राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम को दूसरा स्थान मिला।

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी का नेतृत्व संयुक्त निदेशक सूचना के. एस. चौहान ने किया। राज्य सरकार ने झांकी के माध्यम से उत्तराखंड की विरासत और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद