राव तुलाराम अस्पताल का औचक निरीक्षण, कमियों पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2024 – दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और सांसद कमलजीत सहरावत ने जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गईं, जिन्हें तीन महीने के भीतर सुधारने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने नए ब्लॉक के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी में मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के आदेश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार के लिए स्वास्थ्य प्राथमिकता का क्षेत्र है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सांसद कमलजीत सहरावत ने अस्पताल के लिए अपनी निधि से जल्द एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के साथ चर्चा कर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश